फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का 8 अक्तूबर से बड़ा अभियान: 'वोट बचाओ-देश बचाओ' की उठेगी आवाज, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

Sat, 03 Oct 2026 09:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सपा जिला और महानगर संगठन ने अभियान के तहत विधानसभा और वार्ड स्तर की बैठकों से लेकर संविधान की प्रस्तावना व अनुच्छेद 326 के सार्वजनिक पाठ तक का कार्यक्रम तय किया है। पार्टी के अनुसार 21-21 कार्यकर्ताओं की लोकतंत्र- संविधान संघर्ष समितियां बनाई जाएंगी और 8 अक्तूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च के साथ अभियान का समापन होगा।
Register For Event
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह की जानकारी देते सपा जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान का आंदोलन चलाएगी। शुक्रवार को पार्टी के फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर जिला और शहर अध्यक्ष ने 8 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान की जानकारी दी। आखिरी दिन 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा एवं महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने संयुक्त रूप से कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने, देश को बचाने और प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा करने की लड़ाई है। वोटर का नाम काटने के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता अपनी आवाज बुलंद करेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, देवेंद्र यादव, संतोष पाल बघेल, कुसुमलता यादव, पवन प्रजापति, रविंद्र जादौन, सलमान खान, सोमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में यह होंगे कार्यक्रम
सपा कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण के बाद शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के कार्यक्रमों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि 3 अक्तूबर को विधानसभा स्तर पर बैठकें कर जिम्मेदारियां दी जाएंगी। 4 को वार्ड स्तर पर संगठनात्मक तैयारी, 5 को संविधान एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें संविधान की प्रस्तावना एवं अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक पाठ किया जाएगा। 6 को महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं की बैठक, 7 को समीक्षा होगी और 8 अक्तूबर को जिला स्तर पर वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। 21-21 कार्यकर्ताओं की लोकतंत्र–संविधान संघर्ष समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें