फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 431 करोड़ माफ करने के प्रस्ताव पर सपा भड़की, महानगर अध्यक्ष ने पूछा- टोरंट पावर को क्यों राहत?

Sat, 23 May 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नगर निगम द्वारा टोरंट पावर के करीब 431 करोड़ रुपये माफ करने के प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। सपा ने इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी और निगम की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
Register For Event
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने नगर निगम की ओर से निजी बिजली कंपनी टोरंट पावर के लगभग 431 करोड़ रुपये माफ किए जाने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इस फैसले को जनविरोधी बताया है। अब्बास ने आरोप लगाया कि एक तरफ नगर निगम खुद आर्थिक संकट से जूझ रहा है और कर्मचारियों के वेतन तक देने में कठिनाई हो रही है। वहीं दूसरी तरफ निजी कंपनी को करोड़ों की राहत दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आम जनता का एक रुपया भी माफ नहीं होता, जबकि भाजपा सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। सपा ने मांग की है कि टोरेंट पावर के पैसे माफ करने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए। साथ ही निगम की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी हो और स्मार्ट सिटी के खर्चों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें