फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा के जवान की बिहार में माैत, सशस्त्र सीमा बल में ले रहे थे प्रशिक्षण; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 13 Sep 2026 12:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सशस्त्र सीमा बल में प्रशिक्षण ले रहे आगरा के जवान की माैत हो गई। जवान की माैत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दाैड़ गई।
Register For Event
विज्ञापन
जवान का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बमरौली अहीर गांव के जवान अभिषेक यादव पुत्र प्रमोद यादव की सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में प्रशिक्षण के दौरान बिहार के पटना में माैत हो गई। शनिवार शाम जवान की माैत की सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अभिषेक यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई विशाल निजी नौकरी करते हैं, जबकि छोटे भाई राज और सुमित हैं। अभिषेक करीब आठ महीने पहले एसएसबी में भर्ती हुए थे और प्रशिक्षण ले रहे थे। अभिषेक के पिता प्रमोद यादव ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 
विज्ञापन


जवान की माैत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे और परिजनों को ढांढस बंधाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें