फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सूदखोरों से परेशान जूता कारीगर ने दी जान, फंदे पर लटकी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 10 Aug 2026 10:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सूदखोरों से परेशान जूता कारीगर ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सूदखोर ब्याज के अधिक पैसे देने का दबाव बना रहे थे। इसी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 
Register For Event
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के नगला रेवती गांव में रविवार को 40 वर्षीय जूता कारीगर संजीव कुमार ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन ने सूदखोरों से परेशान होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक के भाई जितेंद्र कुमार के अनुसार संजीव मूलरूप से बल्हेरा का रहने वाला था। करीब छह वर्ष से नगला रेवती में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। वह जूते का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। भाई ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई ने कुछ लोगों से पैसे लिए थे। वापस भी कर चुके थे। इसके बाद सूदखोर ब्याज के अधिक पैसे लेने का दबाव बना रहे थे। इसी से परेशान होकर भाई ने दबाव में आकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की बेटी ने गांव के कुछ लोगों पर कर्ज की रकम को लेकर परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्जकर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें