फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट को लेकर नया नियम किया जारी, अब 10 घंटे पहले होगा तैयार

Fri, 19 Dec 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भारतीय रेलवे ने चार्ट तैयार किए जाने के नियमों में प्रमुख बदलाव किए हैं। अगर आप ट्रेनों में सफर करते हैं तो आपको इसके बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 
 
Register For Event
विज्ञापन
डबल फाटक के पास घने कोहरा से होकर जाती ट्रेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में बदलाव किया है। इमरजेंसी कोटा जारी करने की प्रक्रिया भी संशोधित की गई है। नई व्यवस्था के तहत अब चार्ट 10 घंटे पहले ही तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के अनुसार अब ट्रेनों का प्रथम आरक्षण चार्ट कम से कम 8 घंटे पहले और जरूरत पड़ने पर 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय सुबह 5:01 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच है, उनका आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात 8 बजे तक बना लिया जाएगा। वहीं जिन ट्रेनों का प्रस्थान समय दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तथा 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच है, उनके चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 10 घंटे पहले तैयार होंगे।

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आपातकालीन कोटा के लिए आवेदन की समय-सीमा भी तय की गई है। कार्य दिवसों में उसी दिन की यात्रा के लिए आवेदन सुबह 11 बजे तक और अगले दिन के लिए दोपहर 2 बजे तक स्वीकार होंगे। शनिवार, रविवार और अवकाश के दिनों में आवेदन सुबह 10 से 12 बजे तक लिए जाएंगे। यह व्यवस्था 19 दिसंबर से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें