फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई-रजिस्ट्री का विरोध,रजिस्ट्रार कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
बाह: तहसील बाह में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर ई-रजिस्ट्री के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते
विज्ञापन
बाह। ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर वकीलों ने ई-रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन बाह के पूर्व अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को ऑनलाइन निजीकरण करना बेहद दुखद है। निजीकरण से पारदर्शिता पर संदेह होना स्वाभाविक है। बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के बीच प्रदेश सरकार दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और मुंशियों की आजीविका से खिलवाड़ कर रही है। इस फैसले को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, सुरेंद्र बाबू दुबे, राजेंद्र सिंह, पुलकित भदौरिया, वसीम पठान, दीपेश भदौरिया, रामनिवास, अमित शर्मा, पंकज कुशवाह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें