एत्मादपुर । उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी हरपाल कंपोजिट में कक्षा -8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह और मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी ने कक्षा-1 व कक्षा-2 के निपुण छात्र -छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया इस दौरान संकुल अर्जुन सिंह, सोनिया ठाकुर, प्रतिभा सक्सेना, अलका श्रीवास्तव, दीप्ति मिश्रा, पारूल शर्मा, अभिलाषा शर्मा और नीरु तोमर आदि मौजूद रहीं।