फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस स्टैंड पर पोस्टमैन को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

Fri, 20 Mar 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुनकता। आगरा के ईदगाह बस स्टैंड पर एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक बेहोशी की हालत में मिला। अस्पताल के आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव खड़वाई निवासी जितेंद्र सिंह का बेटा प्रवेंद्र राजस्थान के चुरू के सरदारशहर में भारतीय डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत है। वह 18 मार्च की रात अपनी ड्यूटी खत्म कर सिंधी कैंप बस स्टैंड जयपुर से आगरा डिपो बस से आगरा के लिए रवाना हुआ था। परिजन के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे उससे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। बस सुबह करीब 3 बजे आगरा ईदगाह बस स्टैंड पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन सुबह तक उससे संपर्क नहीं हो सका। उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

काफी खोजबीन के बाद परिजन जब सुबह करीब 7 बजे बस स्टैंड पहुंचे, तो युवक गेट 1 के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके पास से बैग, मोबाइल और अन्य सामान गायब थे। युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आशंका जताई कि उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया है। पीड़ित के पिता जितेंद्र ने बताया की बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती है। हालत में सुधार होने पर घटना के संंबंध में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें