फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान: सपा का दावा...एक व्यक्ति के नाम कई वोट, जांच नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Tue, 23 Jun 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी ने आगरा की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और वोटों के कथित फेरबदल का आरोप लगाया है। सपा का दावा है कि कई मतदाताओं के नाम गायब किए गए हैं, जबकि कुछ लोगों के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। जांच नहीं होने पर पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
Register For Event
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और वोटों के कथित फेरबदल के आरोप समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लगाए हैं। दावा किया है कि मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति का नाम कई बार और कई स्थानों पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार गोलियां लगीं, फिर भी दबोच लिया एक हमलावर; अधिवक्ता के भाई की बहादुरी सीसीटीवी में हुई कैद


 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने जीवनी मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि यदि चुनाव आयोग और प्रशासन ने इन शिकायतों का संज्ञान लेकर उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच नहीं की, तो पार्टी जिले में व्यापक जनांदोलन छेड़ेगी। सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने मतदाता सूची में धांधली के दस्तावेजी सुबूत मीडिया के सामने रखे। उन्होंने बताया कि आगरा की दक्षिण, उत्तर और छावनी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में असामान्य वृद्धि देखी गई है। पार्टी के पास पहुंची जनशिकायतों के अनुसार, बड़ी संख्या में पुराने मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिए गए हैं, या गलत स्थान पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं, जबकि कई नए नामों को संदिग्ध तरीके से जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें -  जल्द खत्म होगा इंतजार: आगरा मेट्रो के ये चार स्टेशन हुए तैयार, जानें कब से कर सकेंगे सफर; सामने आई नई तारीख


 

एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत का हवाला
उन्होंने एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा कि मतदाता सूची में इस तरह की अनियमितताएं चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, ऐसे में उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ हो रहा यह खिलवाड़ लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें -  15 छात्रों की मौत के बाद बड़ा सवाल: बिना सुरक्षा मानकों के कैसे चल रहीं कोचिंग? पुलिस कमिश्नर ने दिए ये निर्देश


 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
सपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन प्रस्तुत किए गए प्रमाणों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं करता है, तो सपा लोकतांत्रिक तरीके से धरना, प्रदर्शन और जनजागरण अभियान चलाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, समीर अब्बास, जिया चौधरी, हर्षवर्धन धाकड़, जमील सिद्दीकी, सतीश चाहर, राहुल शाक्य, आकाश शर्मा, श्रवण सोनकर और रूबी जादौन आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  Agra University: 100वें साल में नया इतिहास रचेगा आगरा विवि, प्रदर्शनी में दिखेगी गौरवशाली विरासत और विकास यात्रा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें