फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक की गोली मारकर हत्या...चाचा पर लिखवा दिया मुकदमा, ऐसी साजिश; पुलिस का भी ठनक गया माथा

Sun, 30 Nov 2025 04:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में युवक की हत्या के मामले में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ। युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने चाचा को फंसा दिया। पिता को भड़का कर उन पर मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रविवार को आवेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली निकली है। आवेश का चाचा हरि सिंह से नाली को लेकर विवाद था। इसका फायदा आरोपी अमन सिंह उर्फ अभय फायदा उठाना चाहता था। 
विज्ञापन


अमन ने खुद की पुलिस से अच्छी सांठगांठ बताकर पहले आवेश से रुपये हड़प लिए, फिर साथी नवनीत  शाक्य के साथ मिलकर आवेश की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आवेश के पिता को भड़काकर चाचा पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। 

अमन का प्लान उसके चाचा से मुकदमा से बचाने के नाम पर रुपये हड़पने का था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें