फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो बैरिकेडिंग से थमा आगरा: फतेहाबाद रोड से यमुना किनारा तक जाम रहा ट्रैफिक, यहां भी लगी वाहनों की कतारें

Wed, 11 Feb 2026 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मेट्रो की बैरिकेडिंग के कारण आईएसबीटी से गुरुद्वारा तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। वहीं फतेहाबाद रोड से यमुना किनारा तक ट्रैफिक जाम रहा। 
Register For Event
विज्ञापन
आगरा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो निर्माण और सीवर लाइन बिछाने के काम के कारण मंगलवार को फतेहाबाद रोड से माल रोड, बालूगंज से यमुना किनारा तक दिन भर ट्रैफिक जाम रहा। दो से तीन किमी. का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक समय लगा। ताजमहल और किला देखने आए पर्यटक जाम में फंसकर परेशान हो गए। स्कूलों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राएं और अभिभावक जाम में फंसे रहे। यही हाल रात में रहा, जब लोग शादी समारोह में जाने के लिए फतेहाबाद रोड से निकले। रात में जाम के कारण दो घंटे तक उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


मेट्रो के निर्माण के दौरान जाम खुलवाने के लिए मार्शल और सीवर लाइन के लिए खुदाई के लिए लगाए गए विभागीय कर्मचारी कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जाम के हालात रहे। फतेहाबाद रोड पर सीवर लाइन के लिए खुदाई के चलते एक साइड की तीनों लेन बंद हैं। शाहजहां गार्डन की ओर वनवे किए जाने से माल रोड, बालूगंज, बिजलीघर आदि जगहों पर दिन भी वाहन रेंगते रहे। ताजमहल और किला देखने आने वाले पर्यटकों को जाम में फंसकर काफी परेशान होना पड़ा। एमजी रोड पर प्रतापपुरा से अवंतीबाई लोधी चौराहे तक जाम बना रहा, वहीं यमुना किनारा रोड पर भी पूरा दिन वाहन रेंग कर निकल पाए। एमजी रोड पर मेट्रो बैरिकेडिंग पर जगह -जगह दिन भर वाहनों की कतारें लगी रहीं।

आईएसबीटी से गुरुद्वारा तक लगा रहा जाम
दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी फ्लाईओवर कट केे पास सर्विस रोड को बंद कर दिया गया है। इससे हाईवे पर दबाव है, वहीं मेट्रो की बैरिकेडिंग के कारण हाईवे की एक लेन भी बंद है। मंगलवार सुबह स्कूल जाने के समय जाम लग गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने एक-एक करके वाहनों को निकलवाया, तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें