एमडी जैन मंदिर के शांति सभागार में आयोजित धर्मसभा में मंच पर विराजमान मुनि संघ। स्रोत : संस्था
- फोटो : मनीष शर्मा
आगरा। आगरा दिगंबर जैन परिषद की ओर से मंगलवार को एमडी जैन के आचार्य शांतिसागर सभागार में आचार्यश्री इंद्रनंदी महाराज ससंघ एवं आर्यिकाश्री विशुद्धमति माताजी, आर्यिका विज्ञमति माता ससंघ की धर्मसभा में आत्मकल्याण के लिए जीवन में अनुशासन और सद्बुद्धि को आवश्यक बताया।
शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण के साथ किया। आचार्य इंद्रनंदी जी महाराज ने कहा कि केवल आगम सुनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बताए सिद्धांतों को जीवन में धारण करना भी जरूरी है। जब तक ज्ञान व्यवहार में नहीं उतरता, तब तक उसका वास्तविक फल प्राप्त नहीं होता। आर्यिका विज्ञमति माताजी ने कहा कि पाप से नहीं, बल्कि पापी प्रवृत्तियों से डरना चाहिए। इस मौके पर महामंत्री मनीष जैन, मनोज जैन, पवन जैन, आशीष जैन, कुमार मंगलम, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।