फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: शॉर्ट सर्किट से शराब ठेके में लगी भीषण आग, जल गया पूरा माल; 50 लाख का नुकसान

Sat, 26 Sep 2026 10:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने कैंटीन में सो रहे कर्मचारियों को जगाकर आग की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में करीब एक घंटे तक जूझते रहे।
Register For Event
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर शनिवार देर रात सिंह मॉडल शॉप कंपोजिट शराब ठेके में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा ठेका लपटों से घिर गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। हादसे में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


ठेका संचालक डॉ. एके सिंह ने बताया कि कर्मचारी बलदेव और शीलेष रात करीब 10 बजे ठेका बंद करने के बाद पीछे स्थित कैंटीन में सोने चले गए थे। रात करीब एक बजे ठेके में आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने कैंटीन में सो रहे कर्मचारियों को जगाकर आग की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में करीब एक घंटे तक जूझते रहे।

ठेका संचालके मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग से ठेके में रखी शराब, सीसीटीवी सिस्टम, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी जुटाई है। मामले में एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें