फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कबाड़ चोरी के आरोप में जो आरोपी भेजा गया जेल, अगले दिन हो गई मौत; आरपीएफ पर गंभीर आरोप

Thu, 09 Oct 2025 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रेलवे का कबाड़ खरीदने के आरोप में जिस शख्स को जेल भेजा गया, उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरपीएफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
Register For Event
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी 65 वर्षीय जगदीश प्रसाद राठौर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे का कबाड़ चोरों से खरीदने के आरोप में पूछताछ के लिए सोमवार सुबह अपने साथ लेकर गई थी, इसके बाद रेलवे कोर्ट में उनकी पेशी हुई और जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 मृतक के बेटे देवेंद्र ने बताया कि बुधवार देर रात 10 बजे फोन आया कि आपके पिता की तबीयत खराब है, एसएन में भर्ती किया है। एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो पिताजी बात कर रहे थे। उन्होंने बताया की तबीयत खराब है, लेकिन उनका एक पैर बुरी तरह से सूज रहा था और लाल पड़ रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि उनके साथ मारपीट की गई है। 

मेडिकल कॉलेज में सुबह करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें गलत तरीके से फंसा कर आरपीएफ ने जेल भेजा है और उनके साथ मारपीट की है, जिससे उनकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी यमुना ब्रिज देवी सिंह का कहना है कि जगदीश प्रसाद ने चोरी का कबाड़ खरीदा था। उनके पास से 118 किलो कबाड़ बरामद हुआ था इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और यहां से जेल भेज दिया गया। तबीयत खराब होने पर उन्हें एसएन में भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें