अस्पताल में भर्ती कराई गईं महिला यात्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा तब टल गया, जब एक महिला चलती राजधानी एक्सप्रेस से उतरते समय असंतुलित होकर गिर पड़ी। स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तुरंत महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।