आगरा। आगरा कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश की काउंसलिंग शुरू हो गई। बुधवार को प्रथम दिन सामान्य वर्ग की काउंसलिंग आयोजित की गई। मीडिया समन्वयक डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि लगभग 105 छात्र-छात्राएं काउंसलिंग में उपस्थित हुए।
कई अभ्यर्थी दस्तावेजों की कमी जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड या अन्य प्रमाणपत्रों की अपूर्ण प्रतियों के कारण प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सके। ऐसे अभ्यर्थी 14 नवंबर को पुनः विधि संकाय में पूरे दस्तावेज के साथ उपस्थित हो सकते हैं। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि एलएलबी प्रथम वर्ष में कुल 300 सीट निर्धारित हैं। काउंसलिंग का आयोजन विधि संकाय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र जैसे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक अंकपत्र, जाति, निवास व चरित्र प्रमाण पत्र, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, समर्थ वेब पंजीकरण की प्रति, कॉलेज ऑनलाइन फॉर्म, 425 रुपये की रसीद तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विधि प्रवेश संयोजक प्रो. रीता निगम ने बताया कि बृृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश दावा निरस्त कर दिया जाएगा। प्रवेश लेने वाले छात्रों को पांच कार्य दिवस के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
वर्ग कट ऑफ मेरिट काउंसलिंग
अन्य पिछड़ा वर्ग 146.30 13 नवंबर
अनुसूचित जाति 142.78 13 नवंबर
अनुसूचित जनजाति 137.80 13 नवंबर
ईडब्ल्यूएस 133.92 14 नवंबर