फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: धनतेरस से पहले बर्तनों की दुकानों पर छाई रौनक, पीतल की क्राॅकरी और गिफ्ट हैंपर की बिक्री में उछाल

Wed, 04 Nov 2026 02:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

धनतेरस से पहले बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। बर्तन, डिजाइनर डिनर सेट, गिलास, कटोरी और थालियों के सेट की मांग अधिक है। 
Register For Event
विज्ञापन
बर्तन की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बर्तन बाजार भी गुलजार है। कांसे के डिनर सेट और पीतल की के बर्तनों से दुकानें चमक रही हैं। चर्च रोड, किनारी बाजार से लेकर कमला नगर तक की दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों का हुजुम उमड़ रहा है। इस बार बाजार में कांसे का डिनर सेट, पीतल और स्टील की थालियां, क्रॉकरी के साथ पारंपरिक बर्तनों की बिक्री में उछाल है।
विज्ञापन


पंचोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को धनतेरस है। रविवार को दीपोत्सव होगा। मंगलवार को बाजार में गिफ्ट हैंपर की खरीद के लिए ग्राहक उमड़े। किनारी बाजार में महिलाओं की मौजूदगी बर्तन दुकानों पर खास तौर पर दर्ज की गई। रसोई के इस्तेमाल और उपहार देने के उद्देश्य से आकर्षक डिजाइन वाले बर्तन, डिजाइनर डिनर सेट, गिलास, कटोरी और थालियों के सेट की बिक्री तेज है। धनतेरस से पहले ही बाजारों में हुई इस धनवर्षा से कारोबारी बेहद उत्साहित हैं।

इस बार धनतेरस को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है। पीतल और नक्काशीदार बर्तनों की मांग सबसे अधिक है। बाजार में आ रही भीड़ को देखकर उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर बिक्री के पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे। -रमेश गुप्ता, बर्तन व्यापारी, किनारी बाजार
विज्ञापन


गिफ्टिंग ट्रेंड में बड़ा बदलाव आया है। लोग सामान्य बर्तनों के बजाय डिजाइनर क्राॅकरी और फैंसी गिफ्ट हैंपर ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस सेगमेंट में बिक्री करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ी है। -अमित अग्रवाल, क्राकरी विक्रेता, कमला नगर
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें