फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच साल से लंबित चकबंदी वादों का तत्काल करें निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 19 गांवों में चल रही चकबंदी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चकबंदी का काम हर हाल में तय समय सीमा और मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। डीएम ने चकबंदी से जुड़े पुराने मामलों पर जोर देते हुए कहा कि जो वाद पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित पड़े हैं, उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल सुलझाया जाए। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्ट किया कि मानक कारगुजारी के अनुसार ही समय से काम होना चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) व उपसंचालक चकबंदी डॉ. पूजा यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी दिनेश कुमार, चकबंदी अधिकारी राजीव फौजदार और रविप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें