फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: आईएमए चुनाव 27 सितंबर को, 1748 डॉक्टर करेंगे मतदान; 21 पदों पर होगा मुकाबला

Tue, 08 Sep 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आईएमए आगरा शाखा के 2026-27 के चुनाव 27 सितंबर को होंगे, जिसमें 1748 चिकित्सक मतदान करेंगे। 21 पदों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन होंगे, जबकि 13 सितंबर को पात्र दावेदारों की सूची जारी की जाएगी।
 
Register For Event
विज्ञापन
चिकित्सक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा 2026-27 के लिए चुनाव 27 सितंबर को होंगे। इसमें 1748 चिकित्सक मतदान करेंगे। विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पांच सदस्यीय चुनाव समिति भी गठित कर दी है। इस संबंध में सोमवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, वैज्ञानिक सचिव समेत 21 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 10 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पात्र दावेदारों की सूची 13 को जारी की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। 27 को तोता के ताल स्थित कार्यालय में सुबह 9 से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

देर शाम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। चुनाव समिति में डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय भी हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि पहचानपत्र देखकर मतदान की अनुमति मिलेगी। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें