आगरा। आगरा कॉलेज में छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी 27 दिसंबर तक बॉयोमैट्रिक सत्यापन करा सकते है।प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने 27 दिसंबर तक छात्रवृत्ति लाभ सुनिश्चित करने के लिए बॉयोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि सत्यापन न होने पर संबंधित विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति आवेदन निरस्त किया जा सकता है।