फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऐसी होती है समलैंगिकों की मोहब्बत! डेटिंग एप पर हुई बात, फिर होटल में हुआ ऐसा कांड; चकरा जाएगा दिमाग

Sat, 23 May 2026 08:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज इलाके में डेटिंग एप के जरिए दोस्ती कर युवक को होटल में बुलाकर बंधक बनाया गया और मारपीट के बाद ऑनलाइन रुपये वसूले गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर चार संदिग्धों को पकड़कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
समलैंगिकों की मोहब्बत! - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल में समलैंगिक बनकर डेटिंग एप से दोस्ती करके मुलाकात के बहाने बुलाकर समलैंगिक युवक की पिटाई करने के बाद 14 हजार रुपये ऑनलाइन वसूले गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा है। यह युवक पहले भी समलैंगिक युवकों से इस तरह वसूली कर चुके हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




 

एकता थाना क्षेत्र के रहने वाले समलैंगिक युवक ने बताया कि एक डेटिंग एप के माध्यम से समलैंगिक युवक से दोस्ती हुई थी। 19 मई की शाम को उसने बसई स्थित ताज इंपीरियल होटल में बुलाया। जब वह होटल के कमरे में पहुंचा तो बुलाने वाले युवक के साथ 4 अन्य युवक भी वहां मिले। चारों ने उसे बंधक बना लिया। पिटाई की।

बदनाम करने की धमकी देकर रुपये मांगे। इस पर पत्नी से 14 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद छोड़ दिया। आरोपियों ने दूसरे दिन इसी युवक के परिचित से 4900 रुपये वसूल लिए। उसने रुपये देने के बाद 112 पर कॉल कर दिया मगर थाने में प्रार्थनापत्र नहीं दिया।

बृहस्पतिवार रात पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद चार संदिग्धों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गिरोह पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है घटनाएं
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से महाराष्ट्र के एक कारोबारी को कार सवार उठा ले गए थे। बंधक बनाकर लूट की थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पकड़े थे। पीड़ित को डेटिंग एप के जरिए बुलाया गया था। आम ताैर पर इस तरह के मामलों में अधिकांश पीड़ित पुलिस के पास शिकायत करने नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें