फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना: किराए की दुकान पर किया कब्जा, तोड़कर बना लिया मकान; फिर लगा दिए फर्जी दस्तावेज

Mon, 24 Aug 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में किराए पर ली गई दुकान को कथित तौर पर तोड़कर मकान बनाने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में किराए पर ली गई दुकान तोड़कर, फर्जी दस्तावेज से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेते हुए मकान बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश, उसकी पत्नी ओमवती, प्रकाश की लड़की और मेडिकल स्टोर संचालक सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित गुलाब सिंह ने बताया कि उनके पिता कालीचरन की देव नगर, शाहगंज स्थित संपत्ति में तीन दुकानें थीं। परिवार काम के चलते जयपुर चला गया। पिता वहीं दिवंगत हो गए। इसके बाद 12 दिसंबर, 2012 को प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश ने गुलाब सिंह के जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर दुकान किराए पर ली।

जुलाई 2021 में पड़ोसियों ने बताया कि प्रकाश व पत्नी ओमवती ने फर्जी दस्तावेज से नगर निगम में कर निर्धारण कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास विकास योजना (शहरी) का लाभ लेते हुए दुकान हड़पकर मकान बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गुलाब ने बताया कि सूचना मिलने पर 8 जुलाई, 2021 को उनके भाई ओमप्रकाश और 29 सितंबर, 2021 को उन्होंने खुद जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। आरोप है कि चारों आरोपियों ने पुलिस, जिलाधिकारी कार्यालय व नगर निगम के बाबुओं से सांठगांठ कर कार्रवाई रुकवा दी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी गौरव सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें