फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब के चोर: इलेक्ट्राॅनिक्स गोदाम से चोरी करते रहे एसी-फ्रिज, किसी को भनक न लगी; तरीका जान पुलिस भी चाैंक गई

Sat, 31 Oct 2026 04:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में इलेक्ट्राॅनिक्स गोदाम में चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरों ने कई बार में गोदाम से चोरी को अंजाम दिया था। उनसे एसी और वाशिंग मशीन भी पुलिस ने बरामद की है।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चोरों ने इलेक्ट्राॅनिक्स गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम से चोरी करते रहे, किसी को भनक तक भी न लगी। चोरी का तरीका जान पुलिस भी हैरान रहे गई। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी विकास कुमार उर्फ राजा, शकील कुरैशी, अभिषेक रावत, अयूब उस्मानी और पंकज शर्मा को सेक्टर-6 में कबाड़ी की दुकान के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपी चोरी का माल लोडर में भरकर मथुरा ले जा रहे थे। उनके कब्जे से एसी की नौ आउटडोर और नौ इनडोर यूनिट, एक वाशिंग मशीन, लोडर, चार मोबाइल और 2440 रुपये बरामद हुए। एसीपी हरिपर्वत बजरंग प्रसाद ने कार्रवाई की जानकारी दी।

चोरों ने गोदाम में लगा दिए थे अपने ताले
मदिया कटरा निवासी सचिन गोयल ने बताया कि दुकान में जगह कम होने के कारण उन्होंने सोंठ की मंडी में पागलखाने के सामने पहली मंजिल पर गोदाम किराए पर ले रखा है। यहां वोल्टास, हिताची और मित्सुबिशी समेत विभिन्न कंपनियों के एसी, फ्रिज, कलर टीवी और वाशिंग मशीन रखे जाते हैं। सचिन ने बताया कि कुछ दिन पहले गोदाम से सामान गायब होने का शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने पीछे की बाउंड्री से लगे शटरों के ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए थे। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में चोरी की गई। स्टॉक मिलाने पर 24 एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिले। सचिन गोयल ने आशंका जताई है कि चोरी गए सामान की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें