फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति में फंसे नायब तहसीलदार: विजिलेंस ने दर्ज की एफआईआर, 55 लाख रुपये का जवाब नहीं दे सके अफसर

Thu, 10 Sep 2026 10:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में फिरोजाबाद के तत्कालीन नायब तहसीलदार नवीन कुमार फंस गए हैं। उन पर विजिलेंस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की सिरसागंज तहसील के तत्कालीन नायब तहसीलदार नवीन कुमार आय से अधिक संपत्ति के केस में फंस गए हैं। उनके खिलाफ विजिलेंस थाना आगरा सेक्टर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने आय से अधिक 55 लाख रुपये का खर्च किया।
विज्ञापन


मामले में विजिलेंस निरीक्षक सादान सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई। तहसील सिरसागंज के तत्कालीन नायब तहसीलदार नवीन कुमार के खिलाफ शासन ने खुली जांच के आदेश किए थे। 10 मार्च को रिपोर्ट भेजी गई। इसमें सामने आया कि नवीन कुमार ने लोकसेवक के रूप में कार्य करते हुए आय के समस्त ज्ञात स्त्रोतों से 3169951 की आय अर्जित की जबकि उन्होंने संपत्ति खरीदने और भरण पोषण पर 8670886 रुपये खर्च किए। 

उन्होंने आय से अधिक 5500935 रुपये का अधिक व्यय किया। अधिक खर्च के बारे में वो कोई जवाब नहीं दे सके। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें