फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरोगा संग चार पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, थाने में महिला की बेल्ट से पिटाई; गंभीर आरोप में फंसे वर्दीवाले

Fri, 12 Jun 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रुनकता निवासी सीमा सिकरवार की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद सिकंदरा थाने के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया था कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई थी, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि होने के बाद कोर्ट ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
Register For Event
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस महिला की पिटाई के मामले में फंस गई है। कोर्ट के कड़े रुक के बाद चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें दरोगा नीलेश शर्मा, सुरजीत सिंह, नेहा और आरक्षी सीमा को नामजद किया गया है। रुनकता की रहने वाली पीड़ित महिला सीमा सिकरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथ थाने में मारपीट की गई। बेल्टों से पीटा गया। कोर्ट ने दोबारा मेडिकल कराया था। इसमें तीन चोट होने की पुष्टि हुई थी। इस आधार पर कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे।

मगर पुलिस रिवीजन में चली गई थी। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान रिवीजन खारिज कर दिया गया था। अब थाना सिकंदरा पुलिस ने अपने ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें