फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कड़ी निगरानी में 18 मार्च से शुरू होगा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगा। जिले में इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर डीएम स्तर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जिलास्तर पर एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा, जिन्हें मूल्यांकन शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों, वॉयस रिकॉर्डिंग और वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला व राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जाएगा। परीक्षकों को 17 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि 16 मार्च को उन्हें उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षक प्रतिदिन हाईस्कूल की अधिकतम 50 और इंटर की 45 उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। गणित और विज्ञान में स्टेप मार्किंग लागू होगी और हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिका में 50 से अधिक अंक नहीं दिए जाएंगे। मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। बिना परिचयपत्र प्रवेश नहीं मिलेगा। गोपनीयता भंग होने पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई होगी।
सुरक्षा के लिए केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस तैनात रहेगी। कॉपियां ले जाने वाले वाहनों के साथ भी पुलिस बल रहेगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि मंडल में सभी डीआईओएस को मूल्यांकन कार्य की तैयारी के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें