फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशे में टैंकर चालक ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 22 Jan 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक उमेश का फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी झुल्ला में मंगलवार को एक युवक ने शराब के नशे में तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजन अस्पताल ले जाते, उससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




उमेश (26 वर्ष) पुत्र स्व. नेत्रपाल सिंह तेल टैंकर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मंगलवार को उमेश शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने अवैध तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उमेश की मौत हो चुकी थी। उमेश की शादी चार साल पहले हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। कागारौल थानाध्यक्ष मोहित शर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। सूचना पर एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचे को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, टैंकर चालक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें