फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती रोडवेज बस में बेहोश हुआ चालक: गाड़ी बेकाबू होकर खेत में उतरी, बाल-बाल बचे 30 यात्री, देखें वीडियो

Sun, 09 Aug 2026 10:02 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, भरतपुर

सार

गोवर्धन से जयपुर जा रही रोडवेज बस का ड्राइवर विश्वेंद्र सिंह नारायणा कटता के पास बेहोश हो गया। बस बेकाबू होकर 7 फीट गहरे खेत में उतर गई। इसमें सवार करीब 30 यात्री सुरक्षित हैं।
Register For Event
विज्ञापन
बस खेत में उतरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन से जयपुर जा रही वैशाली नगर डिपो की एक रोडवेज बस रविवार शाम अचानक बेकाबू होकर सड़क से खेतों में चली गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थी। घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। जानकारी सामने आई है कि चलती बस में बस के ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसी दौरान ड्राइवर बस की स्टेरिंग पर बेहोश हो गया। जिसके बाद बस बेकाबू होकर करीब 7 फीट नीचे खेत में जा उतरी। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक,  ड्राइवर विश्वेंद्र सिंह (38) रविवार शाम करीब 4.20 बजे बस लेकर जयपुर की ओर जा रहे थे। बस में जयपुर निवासी कंडक्टर तुलसी और करीब 30 यात्री मौजूद थे। जैसे ही बस नारायणा कटता के पास पहुंची, अचानक विश्वेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई और वे ड्राइवर सीट पर ही बेहोश हो गए। ड्राइवर का नियंत्रण छूटते ही बस बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे 7 फीट गहरे खेत में उतर गई। 

इधर तेज आवाज और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। बिना एक पल गंवाए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और बस में फंसे घबराए हुए यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की इस त्वरित मदद और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं हादसे में मामूली रूप से घायल हुए ड्राइवर विश्वेंद्र सिंह को तुरंत डीग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल में होश आने पर विश्वेंद्र ने बताया, बस चलाते समय अचानक उसकी आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा और वह बेहोश हो गया। उसे अहसास ही नहीं हुआ कि बस कब सड़क से नीचे खेत में उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाधिकारी वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर यात्रियों से घटना की जानकारी ली और हादसे के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थानाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नारायणा और पान्हौरी के पास राजस्थान रोडवेज की बस थी। जोकि डीग से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान डाइवर की अचानक तबीयत खराब होने से बस सडक के नीचे खेतों में उतर गई। बस में सवार सभी 30 यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। ड्राइबर के पैर में हल्की चोट आने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें