फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपार आईडी न बनाने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, हर दिन स्कूल पहुंचेंगे बीईओ; डीएम ने दिए ये निर्देश

Wed, 29 Jul 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के डीएम मनीष बंसल ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बीईओ को रोजाना स्कूल निरीक्षण और अपार आईडी न बनाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Register For Event
विज्ञापन
डीएम मनीष बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी प्रकट की। विभाग के अधिकारियों को नियमित स्कूलों का निरीक्षण और अपार आईडी न बनाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण में धीमी प्रगति और घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिशासी अभियंता को तलब कर फटकार लगाई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक में डीएम ने शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कई कड़े कदम उठाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए कि प्रतिदिन एक स्कूल का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें, बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाएं और इसकी फोटो भेजें। बीएसए को अपार आईडी न बनाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कम नामांकन होने पर सीधे तौर पर बीईओ की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत पाठ्य पुस्तकों का वितरण और अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्कूल छीपीटोला के शैक्षिक स्टाफ को उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान से नवाजा गया। तीन एआरपी को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें