आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में युवक ने अपने दिव्यांग भाई संग मारपीट का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दीपक निवासी कला कुंज, अलबतिया ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उसका भाई टेंट की दुकान पर सो रहा था। तभी पड़ोसी कलुआ नामक व्यक्ति ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। हमले में भाई के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर दीपक मौके पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित अपने भाई को लेकर थाने पहुंचा। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।