फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घंटा बजाकर होगी दीप्ति के रोड शो की शुरुआत

विज्ञापन
कमिश्नर को निमंत्रण देते पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
आगरा। क्रिकेट विश्वकप विजेता दीप्ति शर्मा के स्वागत के लिए शहरवासी तैयार हैं। 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे आवास विकास स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन से रोड शो की शुरुआत होगी। कार्यक्रम का आगाज पारंपरिक अंदाज में घंटा बजाकर किया जाएगा। इसके बाद दीप्ति शर्मा का काफिला देशभक्ति गीतों की धुन पर शहर की सड़कों से गुजरेगा।
विज्ञापन


रोड शो का समापन स्टार नेक्स्ट अकादमी पर होगा, जहां राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। मंच पर स्कूली बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को और उत्सवमय बनाएंगे। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा की महिला क्रिकेट प्रोत्साहन समिति की प्रमुख डॉ. रंजना बंसल और एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी दीप्ति शर्मा का सम्मान करेंगे।
कार्यक्रम की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार रात एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया। मुलाकात करने वालों में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एपेक्स काउंसिल के सदस्य एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन, राजेश सहगल, अनीस राजपूत और दीप्ति के भाई सुमित शर्मा मौजूद रहे। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति के स्वागत को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें