फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीकॉम में ग्रुप प्रणाली समाप्त करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने में कठिनाई आ रही है। इसे दूर करने के लिए कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बीकॉम पाठ्यक्रम के प्रथम तीन वर्षों (छह सत्रों) में अब तक प्रचलित तीनों ग्रुपों को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में तीनों ग्रुप बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एप्लाइड इकोनॉमिक्स और अकाउंट्स एंड लॉ की संयुक्त अध्ययन समिति से जुड़े लोग शामिल हुए। कुलपति ने कहा कि ग्रुप प्रणाली के स्थान पर केवल विषयवार (पेपरवार) नाम अंकित किए जाएंगे। साथ ही, अंकतालिका से भी इन ग्रुपों का उल्लेख हटाया जाएगा। समिति ने यह भी तय किया कि छह सत्र पूर्ण करने के उपरांत उपाधि पर किसी भी ग्रुप का नाम अंकित नहीं किया जाएगा।
बैठक में वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. एसी गुप्ता, प्रो. बृजेश रावत, प्रो. राजीव वर्मा, प्रो. राजीव वार्ष्णेय, प्रो. दिव्या द्विवेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें