फतेहाबाद। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने शुक्रवार को बमरौली कटारा स्थित कार्यालय पर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़ एवं तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग में सराहनीय कार्य करने पर सर्विलांस टीम प्रभारी सचिन तोमर, हेड कांस्टेबल ऋषिपाल, संदीप कुमार, महेंद्र सिंह, कांस्टेबल शुभम कुमार, पंकज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीसीपी पूर्वी ने सर्विलांस टीम की कार्य कुशलता, सतर्कता, अनुशासित कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम ने आधुनिक तकनीकी का संक्षिप्त प्रयोग करते हुए कई महत्वपूर्ण और जटिल वारदातों का खुलासा किया है। इस अवसर पर सहायक पुलिस सहायक फतेहाबाद अनिल कुमार भी मौजूद रहे।