फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, दो लोग झुलसे

Sat, 27 Sep 2025 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मैनपुरी जिले के पहाड़पुर गांव में पारिवारिक आयोजन के दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में दो भाई झुलस गए और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घायलों का उपचार जारी है।
Register For Event
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घिरोर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला भवानी के गांव पहाड़पुर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। वहीं दो भाई झुलस गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। घायलों को सीएचसी गोधना पर भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। पहाड़पुर निवासी अखिलेश के भांजे की शुक्रवार को छठी थी। घर में छप्पर के नीचे गैस पर खाना बनाया जा रहा था तभी सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग ने छप्पर को भी अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आकर अखिलेश कुमार के साथ बड़े भाई रामजीत भी झुलस गए। घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। घायल अखिलेश कुमार और रामजीत को सीएचसी गोधना पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घर में आए रिश्तेदारों को भी जला सामान
घायल अखिलेश कुमार ने बताया कि घर में लगभग 40 रिश्तेदार आए हुए थे। उन्हीं के लिए गैस सिलिंडर से खाना अखिलेश की बहन विनीता बनी रही थीं। उसी दौरान आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें