आगरा। देश के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 7 दिसंबर को होगा। इसमें 12वीं की पढ़ाई कर रहे या 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कुल 120 प्रश्न शामिल होंगे। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।
परीक्षा की तैयारी कराने वाले विशेषज्ञ रजित गुप्ता ने बताया कि परीक्षा से पहले हल्के अभ्यास के तौर पर 1-2 मॉक टेस्ट हल करना काफी उपयोगी साबित होगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और समय प्रबंधन का अंदाजा मिलता है। कई अभ्यर्थी अंतिम समय के तनाव के कारण प्रदर्शन बिगाड़ लेते हैं। छात्रों को परीक्षा के पहले अंतिम दिन दिमाग को शांत रखना चाहिए। भारी पढ़ाई से बचना चाहिए। ऐसा न करने से कंफ्यूजन और स्ट्रेस बढ़ता है। अभ्यर्थी ध्यान रखें की टॉप 3 कॉलेज में एडमिशन के लिए लगभग 95 नंबर और टॉप 10 में लगभग 90 नंबर का वेटेज होता है।
कुल प्रश्न : 120 (पूर्व अनुसार)
1. अंग्रेजी भाषा – लगभग 25 प्रश्न
2. करंट अफेयर्स व सामान्य ज्ञान – लगभग 30 प्रश्न
3. लीगल रीजनिंग – लगभग 30 प्रश्न
4. क्वांटिटेटिव तकनीक – लगभग 10 प्रश्न
5. लॉजिकल रीजनिंग – लगभग 25 प्रश्न
विशेषज्ञों की सलाह
- समयबद्ध अभ्यास करें
- ओएमआर शीट भरने की सटीकता पर विशेष ध्यान दें
- पिछले 10 महीनों के करंट अफेयर्स पढ़ें
- आवेदन करते समय कॉलेज भरने में खास ध्यान रखें
- सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट अवश्य हल करें
-