फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'आंखें निकाल रहा है, सही कर दंगो', मृतक के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे भाजपा विधायक के बिगड़े बोल

Wed, 26 Aug 2026 11:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक कहासुनी करते नजर आ रहे हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद के गांव चाचीपुरा खंडेर (ठार रामदास) में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की ग्रामीणों से कहासुनी का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें विधायक पीड़ित परिवार के व्यक्ति से कहते नजर आ रहे हैं कि आंखें निकाल रहा है... हम यहां फिरवे आए हैं, जा रहे हैं, पसीना निकल रहा, बीमार है गए। वो आंखे निकाल रहा, ज्यादा दिमाग खराब हो गया है। ज्यादा कहेगा तो सही कर दंगो। चीभ चलाएगा। शर्म नहीं आती है। अब यह वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


http://

ठार रामदास निवासी स्याहीराम की कुछ दिन पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने विधायक के सामने रास्ते की समस्या रखी। इस पर ही विधायक और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक एक व्यक्ति से यह कहते नजर आ रहे हैं कि आंखें क्यों निकाल रहा है।
विज्ञापन

 

कुछ ग्रामीणों के समझाने पर विधायक कहते हैं कि आंखें निकाल रहा है। ग्रामीण उससे कुछ नहीं कह रहे हैं। इसी दौरान शोकाकुल परिवार की एक महिला भी विधायक से कुछ कहती है, जिस पर विधायक नाराज होते दिखते हैं। वीडियो में विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि रूपाली यहां आई थीं और उन्होंने ही ग्रामीणों को भड़काया है। इसके बाद विधायक वहां से जाने लगते हैं। 

 
विज्ञापन

ग्रामीणों के बैठने के लिए कहने पर वीडियो में विधायक यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि बाहर आकर देखो, तब बताता हूं। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में विधायक से बात करने का प्रयास किया। मगर उनका मोबाइल बंद आया। उनके बेटे महेंद्र से बात की गई। उन्होंने बताया कि पिता दवा खाकर सो गए हैं। वह सुबह बात कर पाएंगे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें