फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, राम प्रताप को मौका; जानें किसका कटा पत्ता

Mon, 05 Oct 2026 03:26 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें आगरा के राम प्रताप सिंह चौहान को भी प्रत्याशी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर को चुनाव होना है।

 
Register For Event
विज्ञापन
राम प्रताप सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग द्वारा जारी की गई इस सूची में आगरा से राम प्रताप सिंह चौहान को भी उम्मीदवार बनाया गया है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर को होना है। भाजपा ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि मौजूदा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस सूची में स्थान नहीं मिला है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बता दें भारतीय जनता पार्टी ने एत्मादपुर से विधायक रहे राम प्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा सदस्य बनने के लिए प्रत्याशी बना दिया है। राम प्रताप सिंह मौजूदा समय में प्रदेश महामंत्री हैं। रामप्रताप सिंह चौहान के राज्यसभा प्रत्याशी बनने के साथ ही जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

 

मौजूदा समय में आगरा जिले से लोकसभा के दो सांसदों के रूप में राजकुमार चाहत और प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल हैं जबकि राज्यसभा में आगरा से समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन और भाजपा से नवीन जैन पहले ही राज्यसभा में है। राम प्रताप सिंह चौहान के राज्यसभा जाने के बाद आगरा में कुल सांसदों की संख्या पांच हो जाएगी। आगरा के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।

 
विज्ञापन

भाजपा द्वारा घोषित राज्यसभा उम्मीदवार:

धर्मपाल सिंह
राधाकांत ओझा
प्रकाश पाल
विद्यासागर सोनकर
गोपी कृष्णा पाण्डेय
प्रियंका सिंह रावत
राम प्रताप सिंह चौहान (आगरा)
श्रुति गंगवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें