फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर हादसा, बाइक सवार की मौत; टक्कर मारकर भागा वाहन

Mon, 19 Oct 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अमित (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने संभाला।
 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर रविवार शाम एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जाम लग गया। पुलिस ने यातायात संभाला और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। हादसा रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ।
विज्ञापन


मृतक की पहचान अमित (35) पुत्र महाराज सिंह (निवासी चिटकापुर, थाना अजीतमल, औरैया) के रूप में हुई है। वह बाइक से दिल्ली की ओर जा रहा था। भगवान टॉकीज के पास एक वाहन ने चपेट में ले लिया।

टक्कर से अमित बाइक समेत सड़क पर कुछ दूर तक घिसटता चला गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजन की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें