फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उद्घाटन को तैयार अयेला पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर थाना सैंया क्षेत्र की सीमा पर नवनिर्मित अयेला पुलिस चौकी का भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। अब केवल इसके विधिवत उद्घाटन का इंतजार है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार की प्रेरणा और डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार के निर्देशन में इस चौकी के निर्माण का निर्णय लिया गया था। अयेला, नगला सबदल, जाजऊ और रावतपुरा जैसे दर्जनों गाँव थाने से काफी दूर होने के कारण ग्रामीणों को पुलिस सहायता के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इसे ध्यान में रखते हुए एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा और थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह के नेतृत्व में जनसहयोग से इस आधुनिक चौकी का निर्माण कराया गया है। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि इस चौकी के शुरू होने से जहां पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलेगा, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले अपराधों पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। चौकी के तैयार होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें