फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए 9 नवंबर को होगी परीक्षा, आधार कार्ड साथ लाएं

Sat, 08 Nov 2025 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा नौ नवंबर को होगी। इस परीक्षा में 1,161 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड लाना होगा।
Register For Event
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 का आयोजन 9 नवंबर को सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में होगा। परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के 1,161 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। छात्रवृत्ति परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी तय समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच जाएं, जिससे कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन


परीक्षा में कक्षा नौ के 187, हाईस्कूल के 255, कक्षा 11 के 426 और इंटरमीडिएट के 293 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा के बाद शीट जमा हो जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

केंद्र पर ऐसे पहुंचें
मथुरा की ओर से आने वाले अभ्यर्थी सिकंदरा चौराहा पार करने के बाद कामायनी कट से बायीं ओर मुड़ जाएं। करीब 200 मीटर पर ही स्कूल स्थित है। ऐसे ही फिरोजाबाद की ओर से आने वाले अभ्यर्थियों को गुरुद्वारा गुरु का ताल पार करना होगा। इसके आगे ही कामायनी कट है। कट से दायीं ओर मुड़ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें