फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दूर होगी एयर कनेक्टिविटी की समस्या, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिलाया भरोसा

Mon, 07 Dec 2020 07:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

आगरा में एयर कनेक्टिविटी से सम्बंधित समस्याएं दूर की जाएंगी, मेट्रो आगरा के पर्यटन के लिए गेम चेंजर साबित होगी। भारत ने कोविड काल में अच्छा काम किया है, सिविल एन्क्लेव पर्यावरण अनुमति की वजह से रुका है। अन्य शहरों से कनेक्टिविटी कोविड के कारण रुक गई, अन्यथा शुरू हो गयी होतीं। ये कहना है केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का।

सोमवार को आगरा में इंडस्ट्री कॉनक्लेव में शामिल होने के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा कि वो आगरा की पर्यावरण मंत्रालय से सम्बंधित समस्याओं के निदान के लिए पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कॉन्क्लेव में आगरा की प्रदेश सरकार से सम्बंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराने को कहा है, प्रदेश स्तर की समस्या वो केंद्र स्तर की हम देखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें