फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: रावली पुल पर 10 दिन में खत्म होगा जाम का झाम, मेट्रो का काम पूरा होते ही मिलेगी राहत

Wed, 21 Oct 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रावली रेलवे क्रॉसिंग पर मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए 360 टन वजनी स्टील स्पैन लगाने का काम तेजी से चल रहा है। अक्तूबर के अंत तक काम पूरा होने और बैरिकेडिंग हटने से जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
 
Register For Event
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर मेट्रो के स्टील स्पैन को लगाने की तैयारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रावली पुल पर लगने वाले जाम से 10 दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। पुल पर 360 टन वजनी स्टील गर्डर लगाने का काम जारी है। इसके तैयार होने से रावली रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात सुगम हो सकेगा। लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि रावली रेलवे क्रॉसिंग पर मेट्रो के स्टील स्पैन को लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। ढांचे और अन्य हिस्सों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। अक्तूबर के अंत तक मुख्य स्टील स्पैन को भी स्थापित करने का लक्ष्य है।

रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण यहां यू गर्डर के बजाय स्टील स्पैन का इस्तेमाल किया जा रहा है। रावली के अलावा सेंट जोंस क्रॉसिंग, भगवान टॉकीज और यमुना नदी के ऊपर भी स्टील स्पैन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें