फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा को बनाया 'नरक सिटी': जानलेवा हुए ताजनगरी के गड्ढे, सपा नेता ने उठाई आवाज; धूलियागंज में किया गड्ढा पूजन

Wed, 26 Aug 2026 04:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के धूलियागंज के अलावा मोती कटरा, कर्मयोगी रोड, कमला नगर, फाउंड्री नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़क धंसने और बड़े गड्ढों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह स्थिति नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे में सपा नेताओं ने गड्ढे का पूजन कर प्रदर्शन किया।
Register For Event
विज्ञापन
गड्ढे का पूजन करते सपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के धूलियागंज के धोबीपाड़ा में बुधवार सुबह सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। सीवर लाइन लीक होने के कारण इसके पास लगा टोरेंट बॉक्स और मोटर साइकिल गिर गई। इसी गड्ढे के पास धोबीपाड़ा के बुजुर्ग चारपाई पर सो रहे थे, लेकिन बारिश शुरू होते ही सड़क धंसने से चंद मिनट पहले ही हट गए थे, अन्यथा वह भी हादसे का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन



">http://

सड़क धंसने की सूचना पर सुबह पार्षद आरती शर्मा और अपूर्व शर्मा पहुंचे। उन्होंने निगम अधिकारियों को सूचना दी तो सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम भी मौके पर पहुंचे और गड्ढे को भरवाया। सहायक नगर आयुक्त के मुताबिक रात में हुई धीमी बारिश के दौरान टोरेंट बॉक्स के आसपास चूहों ने बिल बना लिए। इससे पानी जमीन के अंदर पहुंचा तो सड़क धंस गई। बाइक गिरी तो सीवर कनेक्शन टूट गया। इससे ज्यादा पानी का रिसाव हुआ और सड़क का हिस्सा धंसकर बड़े गड्ढे में बदल गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

सपा नेताओं ने गड्ढे का पूजन कर कसा तंज
धूलियागंज के धोबीपाड़ा में अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास हुए गड्ढे की सूचना पर सपा नेता पहुंचे और निगम विरोधी प्रदर्शन करते हुए गड्ढे का पूजन किया। सपा नेता विनय अग्रवाल, सतीश चाहर ने तंज कसा कि गड्ढामुक्त का दावा था, लेकिन हर सड़क गड्ढायुक्त बना दी। कमला नगर हो या बल्केश्वर या ताजमहल के पास की सड़क, हर सड़क खोखली है। स्थानीय निवासी छोटेलाल अपनी चारपाई समेत इसमें समा सकते थे, लेकिन बच गए। गड्ढे के कारण उनके मकान में दरारें आ गई हैं। विनय अग्रवाल ने छोटेलाल के मकान के निरीक्षण, मुआवजा देने की मांग की। सतीश चाहर ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि नरक सिटी बना दिया है। गड्ढा पूजन के जरिए विधायक को जगाने का प्रयास किया है ताकि वह गंभीरता दिखाएं और कुछ करें। इस दौरान मनोज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, रवि जाटव, हिमांशु यादव, जिनेश अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

ट्रिपल इंजन की सरकार में कोई ऐसी सड़क नहीं जो धंसी नहीं। हर सड़क पर गड्ढे हैं। पैर रखते ही डर लगता है कि कहीं जमीन न खिसक जाए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। - आरती शर्मा, पार्षद

सीवर चोक होने के कारण सड़क धंसी है। पूरा सीवर नेटवर्क खराब है। इसे बदलने की जरूरत है। पूरे शहर में सड़कें केवल सीवर लीक होने से ही धंसी है। -अपूर्व शर्मा, स्थानीय निवासी

चूहों ने बिल बनाए, जिससे पानी जमीन में पहुंचा। इसी के साथ सीवर कनेक्शन टूटने से रिसाव हुआ, जिससे सड़क धंसी है। एक घंटे में गिट्टी डलवा दी थी। -अशोक प्रिय गौतम, सहायक नगर आयुक्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें