आगरा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने कीचड़ और कपड़ा-फाड़ होली खेलकर अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। ढोल-नगाड़ों, होली गीतों और वाटर कैनन के बीच पुलिसकर्मी जमकर झूमे।
आगरा में होली के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में होली खेली। यहां करीब 20 फीट के गड्ढे में कीचड़ बनाकर पुलिसकर्मियों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान पुलिसकर्मी एक-दूसरे को कीचड़ में डालते नजर आए और कपड़ा-फाड़ होली का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
मौके पर वाटर कैनन चलाकर पुलिसकर्मियों को भिंगोया गया, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। पुलिसकर्मियों ने ढोल-नगाड़ों और होली गीतों पर नाचते-गाते हुए उत्साह के साथ पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला।