फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: घर में लगी आग में जिंदा जल गए कोचिंग संचालक, तड़प- तड़प कर गई जान; अपनों का नहीं चला पता

Tue, 01 Sep 2026 08:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-10 में मकान में आग लगने से 68 वर्षीय कोचिंग संचालक विनय बोस की मौत हो गई, लेकिन उनके परिजन का अब तक पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से मिले आधार कार्ड पर छत्तीसगढ़ का पता दर्ज है, मगर वहां की पुलिस से भी कोई जानकारी नहीं मिली; अब कॉल डिटेल से सुराग तलाशे जा रहे हैं।
Register For Event
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी स्थित इसी मकान में रविवार सुबह आग लगी थी।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-10 में मकान में आग लगने से मृत कोचिंग संचालक के परिजन के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस को घटनास्थल से एक आधार कार्ड मिला था जिसमें विनय बोस लिखा था। उससे भी कुछ खास हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


आधार कार्ड पर पता मोदी कांप्लेक्स, निकट कार्मल स्कूल, जगतपुर, छत्तीसगढ़ लिखा हुआ था। इस बारे में वहां की पुलिस से जानकारी ली गई लेकिन नाम और पते के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। सेक्टर-10 में कृपाल सिंह का मकान है। फरवरी से 68 वर्षीय विनय बोस और उनके भाई सुनील बोस मकान में किराए पर रहे थे। दोनों कोचिंग चलाते थे। विनय लकवाग्रस्त थे। 

सुनील रक्षाबंधन पर घर गए थे। रविवार सुबह मकान में आग लग गई थी। इसमें विनय की मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु दम घुटने से होने की आशंका है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतक के भाई का मोबाइल नंबर मिलाया। वह 26 अगस्त बंद है। अब दोनों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उनके परिजन के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें