फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कार हादसा: पांच लोगों की मौत...मुआवजे की आस अधूरी, सड़क पर उतरने को होंगे मजबूर

Wed, 29 Oct 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगला बूढ़ी हादसे में पांच लोगों की जान गई थी। कार चालक जेल में है। वहीं मृतक के परिवारीजनों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है। 
Register For Event
विज्ञापन
आगरा हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से पांच लोगों की जान चली गई थी। हादसे में किसी ने बेटा तो किसी ने मां को खो दिया। परिजन का आरोप है कि अधिकारियों ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था मगर घटना के चार दिन बाद भी मुआवजे की आस अधूरी है। ऐसे में परिवार सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


मृतक कृष की बहन सुरभि ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अधिकारी उनसे मिलने आए थे। परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था। मंगलवार तक कोई भी नहीं आया। कृष पेंटर था। उसकी माैत से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस तरफ प्रशासनिक अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मृतक कमल के पिता सतीश ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद आश्वासन दिया था कि हर संभव मदद की जाएगी। अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अगर सुनवाई नहीं हुई तो दो दिन बाद परिवार सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। विवेचक ने धारा लगाने में लापरवाही की थी। इस पर उसे लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। कार का तकनीकि परीक्षण भी कराया जाएगा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कराया जाएगा। इसके बाद केस में चार्जशीट लगाई जाएगी। वहीं पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें