फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कारोबारी का 16 वर्षीय बेटा लापता, अभी तक नहीं लगा सुराग; व्यापार मंडल ने पुलिस को दी ये चेतावनी

Thu, 13 Aug 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र से आठ अगस्त से लापता 16 वर्षीय समीर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वह ट्यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन वहां पहुंचा ही नहीं और उसका मोबाइल भी बंद है। व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस को 24 घंटे में किशोर को तलाशने का अल्टीमेटम दिया है। सुराग न मिलने पर सैकड़ों व्यापारियों के साथ थाने के घेराव की चेतावनी दी गई है।
Register For Event
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र से आठ अगस्त से लापता 16 वर्षीय कारोबारी बेटे समीर की तलाश जारी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। बुधवार को ताजगंज व्यापारमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस को 24 घंटे में किशोर को खोजने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


नवादा बाजार निवासी बृजेश राठौर का बेटा समीर शाम पांच बजे ट्यूशन के लिए घर से निकला था। वह अपनी किताब खरीदने के लिए तीन हजार रुपये भी साथ ले गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। ट्यूशन में जानकारी करने पर पता चला कि समीर वहां पहुंचा ही नहीं था। मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बृजेश दुकान बंद कर हर संभव जगह बेटे को तलाश रहे हैं। ताजगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर बुधवार को पदाधिकारियों के साथ परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढाढ़स बंधाया।

उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर बच्चे का पता नहीं लगाया गया तो सैकड़ों की संख्या में व्यापारी थाना ताजगंज का घेराव करेंगे। इस दौरान रणवीर सिंह राठौर, गौरव वर्मा, अजय राठौर, विमल जैन, रवि माहौर, रूपेश राठौर, अनिल राठौर, नवीन शर्मा और मनीष यादराम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें