फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर सक्रिय मिलावटखोर: बाजार में बिक रहा मिलावटी दूध, खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए भेजे 17 नमूने

Fri, 21 Aug 2026 11:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में खाद्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने शुक्रवार को भी जांच के लिए 17 नमूने भेजे हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
जांच करती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन करीब आने की वजह से दूध की तीन गुना तक मांग बढ़ गई है। ऐसे में मुनाफाखोर मिलावटी दूध खपा रहे हैं। बीते दिन मिलावटी 1998 लीटर दूध नष्ट कराया गया था। शुक्रवार को भी खाद्य विभाग की टीम ने टैंकर, डेयरी की जांच करते हुए दूध के 17 नमूने लैब भेजे हैं। रिपोर्ट फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि देवरी रोड गुम्मट स्थित यादव डेयरी के हॉकर और पंचकुइयां चौराहा से एक हॉकर से दूध का नमूना लिया। दयालबाग नगला पदी स्थित भावना डेयरी से दही, भावना द्वारिका स्टेट स्थित पिन्नांकल फूड से पनीर का नमूना लिया गया है।

मदिया कटरा स्थित नीरज डेयरी से क्रीम, घी और मक्खन का नमूना लिया। फतेहाबाद रोड स्थित अमर सिंह, रामनरेश, पुरुषोत्तम सिंह, सतीश सिंह, राहुल यादव की टंकी से दूध का एक-एक नमूना लिया। मानिकपुरा बाह से टैंकर से और मुकेश कुमार की टंकी से एक-एक नमूना लेकर जांच को भेजा है। स्याहीपुरा में रवि के टैंकर और सुनील कुमार की टंकी से भी एक-एक नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें