फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर आगरा में मिली गड़बड़ी: एडीए उपाध्यक्ष को मानक के अनुरूप नहीं मिली दीवार, ध्वस्त कराने के आदेश

Sat, 31 Oct 2026 11:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एडीए उपाध्यक्ष ने शनिवार को विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। ग्रेटर आगरा में दीवार मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर ध्वस्त कराने के आदेश दिए।
Register For Event
विज्ञापन
निरीक्षण करते एडीए उपाध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रायपुर-रहनकला में विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा योजना का शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने निरीक्षण किया। मानक के विपरीत कार्य मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। 30 मीटर रोड पर एचटी ट्रेंच की कंक्रीट की गुणवत्ता जांचने के लिए रिबाउंड हैमर टेस्ट किया गया। मानकों के अनुरूप नहीं होने पर दीवार को तुरंत ध्वस्त कर दोबारा बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही होने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने टाउनशिप-7 (नर्मदापुरम) में बनाए गए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज स्लैब का जायजा लिया। ड्रेन की सफाई के लिए छोड़ी गई ओपनिंग की चौड़ाई जेसीबी के लिहाज से कम मिलने पर उसे बढ़ाने के निर्देश दिए। टाउनशिप-3 (गंगापुरम) और महायोजना के 45 मीटर रोड पर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व एचटी ट्रेंच की गुणवत्ता जांच कराई।

उपाध्यक्ष ने आगरा इनर रिंग रोड पर आगरा एक्सप्रेसवे के पास स्वीकृत ड्राइंग व डिजाइन के अनुसार एक नया प्रवेश द्वार, पार्किंग और सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आगरा चौपाटी और गीत गोविंद वाटिका का भी निरीक्षण किया, जहां रखरखाव और साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नियमित सफाई कराने और टूटे-फूटे पत्थरों को संबंधित फर्म से तुरंत ठीक करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता संजीव कुमार व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें