सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीण दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। घर के अंदर धर्मवीर का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। शव के पास खून से सना पत्थर पड़ा मिला। परिजन और ग्रामीणों की सूचना पर डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जिस पत्थर से साधु की हत्या की गई, उसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वायड की मदद से हमलावरों तक पहुंचने के प्रयास किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति ने साधु की हत्या की है, ऐसी आशंका है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं हैं। वारदात के खुलासे को पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आदित्य कुमार, डीसीपी वेस्ट